सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइकों जब्त कर लिया है. पहली घटना बेंगाबाद-मधुपुर एनएच पर दोरहिया के पास घटी. भलपहरी गांव निवासी दिलीप यादव सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पेड़ की छांव में बैठा था. पीछे से आ रही चार पहिया संख्या जेएच 10बीवी 5896 ने बाइक संख्या जेएच 15एक्यू 6246 सहित दिलीप को धक्का मार दिया. इसमें दिलीप घायल हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. धक्का मारने का बाद चार पहिया वाहन पेड़ से टकराकर पलट गयी. हालांकि, इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताये गये हैं. दूसरी घटना करमजोरा-गेनरो मुख्य मार्ग तिलेबोना के पास घटी. देवघर के राजपुरा गांव निवासी अरुण यादव और रेणु कुमारी बाइक से बेंगाबाद की ओर आ रहे थे. बालू अनलोड कर गेनरो के पतरो नदी घाट जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक में धक्का मार दिया. इसमें बाइक चालक अरुण यादव का एक पैर टूट गया, जबकि रेणु कुमारी के सिर में चोट आयी है. घटना में ट्रैक्टर का इंजन और डाला अलग हो गया. पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में कर लिया है.
बिरनी में टोटो-बाइक की टक्कर, दो जख्मी
बिरनी. सरिया-राजधनवार मुख्य सड़क पर जीतकुंडी के पास सोमवार की दोपहर को टोटो और बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गये. घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. मौके पर फायदा उठाकर टोटो चालक मौफरार हो गया. घायल युवक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र लेढ़ासीमर निवासी दिनेश वर्मा (27) व विवेक कुमार (20) के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी. घायल युवक इलाज कराने के बाद पुलिस को बिना सूचना दिये घर चले गये.
