तीनों ने गिरिडीह साइबर थाना में शिकायत की है. दिनेश साहू ने कहा है कि उनका और पत्नी का बैंक में सयुंक्त खाता है. दो बार में निकासी गयी है. एक बार 60 हजार फिर 37 हजार की निकासी ऑनलाइन की गयी. वहीं, दूसरे शिक्षक देवेंद्र प्रसाद ने भी शिकायत करते हुए कहा है कि उनका एसबीआई बैंक में खाता है.
दो से चार किस्त में निकाली गयी राशि
ऑनलाइन ठगी करते हुए दो किस्त में राशि की 70 हजार और 20 हजार रकम निकाल लिया गया. डुमरी थाना क्षेत्र के पुनीत के खाते में चार बार में निकासी की गयी है. साइबर ठगों ने 20 हजार, 34 हजार, 18888 व 8965 कुल 78 हजार रुपये की निकासी कर ली गया. सभी ने साइबर थाना में आवेदन देकर इसकी जांच करने की मांग की है.
