एसएमएस से ठगी करनेवाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनसे पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. पता चला है कि ये अपराधी कुछ निजी कंपनियों के कर्मियों की मिलीभगत से ग्राहकों को मैसेज भेज ठगी करते थे. तीनों अपराधी डुमरी थाना क्षेत्र के जीतकुंडी गांव से साइबर ठगी करने के दौरान गिरफ्तार किये गये हैं.

डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी के नेतृत्व में गठित साइबर टीम को सफलता मिली. गिरफ्तार आरोपियों में जीतकुंडी गांव के अनिल मंडल, जगेश्वर मंडल व अशोक मंडल शामिल हैं. अनिल और जगेश्वर सगे भाई हैं. पूछताछ के क्रम में सगे भाइयों ने खुलासा किया कि वे ठगी के पैसे से बिजनेस करते थे. साइबर ठगी से कमाये पैसों को इन लोगों ने पेवर्स ब्लॉक की फैक्ट्री लगाने में उपयोग किया था. तीसरे आरोपी अशोक मंडल ने भी साइबर अपराध के जरिये मोटी रकम की कमाई की और डुमरी में मोबाइल की दुकान खोल ली. डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

ठगों के मददगार की तलाश शुरू :

डीएसपी ने बताया कि तीनों अपराधियों ने पूछताछ में कोटेक महिंद्रा, पेटीएम समेत कई कंपनियों के कर्मचारियों की संलिप्तता की बात बतायी है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में इसके पुख्ता प्रमाण भी मिले हैं. ये कर्मचारी 5000 रुपये में 50 हजार ग्राहकों काे बल्क मैसेज भेजते थे. इससे साइबर अपराधी को ठगी करने में मदद मिलती थी. इन तीनों अपराधियों ने कई कंपनियों के दिल्ली-मुंबई के कर्मियों के नाम का भी खुलासा किया है, जो इन अपराधियों को ठगी में सहयोग किया करते थे.

22 मोबाइल समेत कई सामग्री जब्त

22 मोबाइल अशोक मंडल के पास से बरामद किये गये हैं. उसके घर से दो चारपहिया वाहन भी जब्त किये गये. पुलिस ने छापेमारी कर पांच पीस मोबाइल, छह सिम कार्ड, 23 चेकबुक और पासबुक के अलावे ई-पोश मशीन व एक लाख 18 हजार रुपये बरामद किये.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >