Giridih News: साढ़े तीन एकड़ भूमि को करवाया गया अतिक्रमण मुक्त

Giridih News: गावां थाना क्षेत्र के खोटमनाय में लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन को जांचोपरांत अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. उक्त जमीन पर वर्षों से विवाद चल रहा था.

गावां थाना क्षेत्र के खोटमनाय में लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन को जांचोपरांत अतिक्रमण मुक्त करवाया गया. उक्त जमीन पर वर्षों से विवाद चल रहा था. उक्त स्थल पर खाता संख्या 3 में प्लाट संख्या 01, 14/15 का भूभाग, जिसमें अवैध रूप से कुछ लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया था. यहां कुछ लोग अवैध रूप से निर्माण कार्य भी कर रहे थे. जांचोपरांत सभी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करते हुए वहां बोर्ड लगा दिया गया है. जहां लिखा गया है कि यह जमीन सरकारी है. यहां कोई भी निर्माण कार्य या कब्जा दंडनीय अपराध है. मौके पर सीओ अविनाश रंजन, सीआई विजय चौधरी, विवेक राय, बिनोद दास, सतीश सिंह समेत कई कर्मी व पुलिस बल मौजूद था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >