Giridih News :बाइक सवार युवक गिरकर घायल

Giridih News :घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के बलहरा अस्पताल के पास शुक्रवार को एक बाइक सवार सड़क हादसे में घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही घोड़थंबा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा. युवक की पहचान नहीं हुई है.

जानकारी के अनुसार, घटना शाम को हुई. एक बाइक सवार (टीएन 33 एक्यू 7427) नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे जा गिरा. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल भेजा

युवक की नहीं हुई पहचान

युवक घोड़थंबा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने घायल व्यक्ति की पहचान नहीं होने की बात कही है. घायल के पास से मिले सामानों के आधार पर पहचानने की कोशिश हो रही है. ओपी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति और तेज रफ्तार को भी ऐसे हादसों का कारण बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >