Girirdih News :कारीपहरी के ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनायी सड़क

Girirdih News :सरिया प्रखंड की मोकामो पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल कारीपहरी गांव के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय जाने के लिए श्रमदान कर रास्ता बना लिया. सोमवार को इसका उद्घाटन ग्रामीणों ने धूमधाम से स्वयं किया.

पंचायत भवन जाना हुआ आसान

सरिया प्रखंड की मोकामो पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल कारीपहरी गांव के ग्रामीणों ने पंचायत मुख्यालय जाने के लिए श्रमदान कर रास्ता बना लिया. सोमवार को इसका उद्घाटन ग्रामीणों ने धूमधाम से स्वयं किया. ग्रामीण सुखदेव मरांडी ने बताया कि गांव के लोगों को पंचायत मुख्यालय जाने के लिए खेसकरी गांव होते हुए तीन किमी दूरी तय करनी पड़ती थी. इसे लेकर ग्रामीणों ने आपसी सहमति बनाकर नदी के पास से ही एक रास्ता बनाने की ठानी है. इससे पंचायत मुख्यालय की दूरी मात्र एक किमी हो गयी. इसमें परेशानी यह था कि बीच में रैयती जमीन पड़ती थी. ग्रामीण ने इस समस्या से रैयतों को अवगत कराया. रैयत भागीरथ कुशवाहा, संजय वर्मा व महेश वर्मा ने उदारता दिखाते हुए रास्ते के लिए जमीन दे दी. इसके लिए ग्रामीणों ने भूमिदान देने वालों के प्रति आभार जताया. मौके पर भागीरथ कुशवाहा, संजय वर्मा, महेश वर्मा, बालेश्वर मरांडी, महाशय मरांडी, सुखदेव मरांडी, पतिराम मरांडी, प्रभु हांसदा, प्रेमचंद टुडू, शक्तिलाल मूर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >