Giridih News :प्रशिक्षुओं ने गांवों में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली

Giridih News :केएन बक्शी बीएड कॉलेज ने सोमवार को बेंगाबाद के हाड़ोडीह व करमाटांड़ गांव में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली. हाथों में तख्ती बैनर के साथ प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों को जागरूक किया.

प्राचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयोजित नशा मुक्त अभियान रैली का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, नशा मुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है, ताकि आनेवाली पीढ़ी नशे का शिकार ना हो. उप प्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि युवाओं में तंबाकू और मादक पदार्थों की लत की शुरुआत को रोकना, विशेषकर शिक्षण संस्थानों के आसपास नशा मुक्त वातावरण बनाना है. डॉ शंकर सिंह ने कहा कि छात्रों को नशा मुक्त जीवन जीने और स्वस्थ व सुरक्षित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

अभियान को जन आंदोलन देना उद्देश्य

डॉ रंजीत कुमार ने कहा नशा उन्मूलन के लिए समाज, कॉलेज और युवाओं को एक साथ लाकर जन आंदोलन का रूप देना लक्ष्य है. प्रो नूतन शर्मा ने कहा मादक पदार्थों की मांग को कम करना और 2047 तक नशा मुक्त विकसित भारत के लक्ष्य में योगदान देना. प्रो नीलेश लकड़ा ने समाज को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खतरों और स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों के प्रति जागरूक करना है. प्रो राजीव शर्मा ने कहा : महाविद्यालय का लक्ष्य यही है कि समाज में व्याप्त नशा से मुक्ति दिलाना है और एक सशक्त समाज बनाना है. जागरूकता रैली में नीतीश कुमार, अंजलि आनंद, अनीता मुर्मू, आदिति टुडू, विनीता सोरेन, रोशन सिंह, प्रीतम कुमार, आशा कुमारी समेत अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >