GIridih News :धूप की बढ़ी जलन, गर्मी ढा रही सितम

Giridih News :जिले में ऊमस भरी गर्मी व चिलचिलाती धूप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रचंड गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.पिछले कुछ दिनों में गिरिडीह का तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रह रहा है.

सुबह से देर शाम तक इसका असर रहता है. शाम ढलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिलती है. तेज धूप के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलते हैं.

दुकानदारों के लिए बढ़ा संकट

गर्म हवा की वजह से कई लोग लू की चपेट में आ रहे हैं. बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है. कई लोग परेशानी में चिकित्सकों की शरण में जाते हैं तो कुछ लोग घरेलू उपचार कर रहे हैं. सुबह नौ बजे के बाद से लू चलने लगता है. दोपहर में गर्मी परवान पर रहती है. धूप तेज होने की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं. नतीजतन दोपहर के वक्त गिरिडीह शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बाजार व सड़कें सूनी हो जाती हैं. कुछ लोग ही बाजार में नजर आते हैं. ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार दिनभर अपनी दुकान में बैठे रहते हैं. धूप से बचने के लिए छाता व गमछा का प्रयोग करते हैं. वैसे लोग जिनके पास एसी व कूलर है उन्हें तो परेशानी नहीं होती है, पर जिनके पास यह संसाधन नहीं है, उन्हें काफी दिक्कत होती है. रात में बिजली कटने के बाद लोग हाथ पंखा से काम चला लेते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में लोग पेड़ के नीचे बैठकर सुकून महसूस करते हैं. सोमवार को गिरिडीह का तापमान 40 डिग्री रहा. पिछले कुछ दिनों में गिरिडीह का तापमान 40-42 डिग्री के आसपास रह रहा है.

गर्मी के पेय से मिल रही राहत

प्रचंड गर्मी की वजह से शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गयी है. लोग सत्तू, ईख का जूस समेत आम रस और शिकंजी का सेवन कर रहे हैं. नींबू पानी व आमझौर की भी मांग बढ़ी है. बाजार निकलने वाले लोग शीतल पदार्थों का सेवन अवश्य करते हैं. इधर, पशुओं की भी परेशानी बढ़ रही है. रास्ते में अगर कहीं पानी मिल जाता है तो मवेशी इसे पीकर प्यास बुझाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >