Giridih News :बाल विवाह की सूचना पर पहुंची पुलिस, रुका विवाह

Giridih News :बाल विवाह की सूचना पर रविवार की शाम पुलिस की टीम गांव में पहुंची और विवाह रुकवाया. मामला गांडेय थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत का है.

उदयपुर पंचायत के एक लड़के की शादी पंचायत के ही एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ तय हुई थी. रविवार को बाल विवाह की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से वार्ता कर विवाह रुकवाया. थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने बताया कि गांव के मानिंद व पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से दोनों के परिजनों से वार्ता कर तत्काल विवाह रुकवा दिया गया.

बालिग होने के बाद विवाह पर सहमति जतायी

दोनों पक्षों ने बालिग होने के बाद विवाह पर सहमति जतायी है. वहीं, बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि मामले को ले अग्रेतर कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >