कहा कि यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है और इसे जनआंदोलन का रूप दिया जायेगा. बगोदर-सरिया अनुमंडल क्षेत्र जिला बनने की सभी आवश्यक अर्हताएं पूरी करता है. इसके बावजूद अब तक इसे जिला का दर्जा नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है.
70-80 किमी दूर जाना पड़ता है गिरिडीह
वर्तमान स्थिति में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला स्तरीय कार्यों के लिए 70-80 किलोमीटर दूर गिरिडीह जाना पड़ता है. इससे समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. सरिया को जिला बनाने की मांग वर्षों से उठती रही है. लेकिन अब इसे निर्णायक रूप देने का समय आ गया है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है कि स्थानीय लोगों को सुविधा मिल सके. धरना के माध्यम से लोगों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि सरिया को जिला बनाने की मांग अब और तेज होगी और इसे पूरा कराना ही उनका लक्ष्य है. धरना पर मदन मंडल, किशोर यादव, बालगोविंद मंडल, किशोर मंडल, संजय गुप्ता, भुनेश्वर शर्मा, टिंकू साव सहित अन्य शामिल थे.
