Giridih News :मिर्जागंज गोशाला मेले को लेकर एसडीएम ने की बैठक

Giridih News :खोरीमहुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन ने खरगडीहा-मिर्जागंज गोशाला परिसर में लगानेवाले मेले की तैयारी को लेकर गोशाला समिति के सदस्यों के साथ रविवार को बैठक की.

एसडीएम ने मेला के दौरान मनोरंजन के लगाये जानेवाले साधनों की बाबत जानकारी दी. कहा कि मेला के दौरान जोखिम वाले खेलों की अनुमति नहीं दी जायेगी. बिजली के तार आदि को मेला लगाने से पूर्व ठीक करा लेने को कहा गया. मेले में 11हजार वोल्ट का लाइन प्रवेश करने पर प्रतिबंध है.

निर्धारित समय पर करें प्रतिमा विसर्जन

कहा कि गोपाष्टमी मेला में बनी प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित समय के समिति के लोग करायेंगे. मौके पर एसडीओ राजेंद्र प्रसाद, समिति के सचिव सुरजन सिंह, रवींद्र कुमार यादव, दशरथ साव, गुड्डू राय, पिंटू साव, अमरेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, नीरज गुप्ता, धीरेंद्र साव, संजू राय, दशरथ शर्मा, विकास मिश्रा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >