Giridih News :सभी घाटों पर होगी सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों के जेब रखे नाम-पता की पर्ची : एसपी

Giridih News :छठ महापर्व को लेकर जिले में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट में है. रविवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने शहर के अरगाघाट, शास्त्रीनगर, सिहोडीह नया पुल, उसरी नदी समेत अन्य घाटों का मुआयना किया.

छठ महापर्व को लेकर जिले में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट में है. रविवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने शहर के अरगाघाट, शास्त्रीनगर, सिहोडीह नया पुल, उसरी नदी समेत अन्य घाटों का मुआयना किया. इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किये जायें. घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, बैरिकेडिंग, रोशनी और वॉलंटियर्स की तैनाती अनिवार्य रूप से की जाये. एसपी ने कहा छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. जहां अधिक गहराई है, वहां साइन बोर्ड या निशान लगायें, ताकि लोगों को खतरे की जानकारी रहे.

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर जोर

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए एसपी श्री कुमार ने लोगों से अपील की बच्चों की जेब में नाम और पता की पर्ची अवश्य रखें. इससे बच्चे के गुम होने से उसे परिवार तक आसानी से पहुंचाया जा सके. उन्होंने बताया कि घाटों पर महिला पुलिस बल, वॉच टॉवर और गोताखोरों की टीम भी तैनात रहेगी, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके. एसपी के साथ सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सिटी डीएसपी नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल व नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो व ज्ञान रंजन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >