Giridih News :एसडीपीओ ने ज्वेलरी दुकान के संचालकों के साथ बैठक की

Giridih News :पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देवरी के थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने शुक्रवार को देवरी थाना परिसर में थाना क्षेत्र के ज्वेलरी दुकान संचालकों के साथ बैठक की.

बैठक में ज्वेलरी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाकर संदिग्ध एवं अनजान लोगों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने उपस्थित दुकानदारों से कहा कि दुकान के आसपास घूमनेवाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखें एवं थाना को तत्काल सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके. साथ ही सोना-चांदी बेचनेवाले लोगों का आधार एवं फोटो लेकर चिन्हित करें.

ये रहे उपस्थित

बैठक में विनोद स्वर्णकार, धीरज कुमार वर्मा, विकास कुमार स्वर्णकार, अरविंद स्वर्णकार, उमेश स्वर्णकार, पंकज स्वर्णकार, सुमन स्वर्णकार, सोनू कुमार, शिवनंदन स्वर्णकार, रंजीत कुमार, शंकर स्वर्णकार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >