Giridih News :मुखिया पर हमला के मामले में संघ आक्रोशित

Giridih News :बरजो मुखिया सुभाष यादव पर जानलेवा हमले से आक्रोशित मुखिया संघ एकजुट है. रविवार को मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंकर पासवान की अध्यक्षता में बरजो में बैठक कर संघ ने घटना की कड़ी निंदा की.

कहा कि धनवार में अपराधी इतने बेलगाम और मनबढू हो गये हैं कि अब जनप्रतिनिधियों पर भी हमला करने लगे हैं. श्री पासवान ने सवाल खड़ा किया कि अगर जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा. कहा कि मुखिया पर हमला होने के बाद थाना प्रभारी द्वारा मुखिया पर अभद्र टिप्पणी करना गलत है. अगर मुखिया ने शराब पी थी, तो इसकी जांच कर थाना प्रभारी को रिपोर्ट करनी चाहिए. मुखिया संघ ने एसपी से 72 घंटा के अंदर थाना प्रभारी के ट्रांसफर की मांग की, अन्यथा मुखिया संघ कार्य बहिष्कार करते हुए रोड पर भी उतरने को बाध्य होगा. संघ राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद यादव व जिला उपाध्यक्ष रामदेव यादव ने भी उनकी मांग दोहराते हुए कहा कि मांग की अनदेखी हुई तो राज्य स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी. मौके पर मुखिया संघ के द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ नारा भी लगाया गया. कार्यक्रम में मुखिया सजरुल अंसारी, उमेश दास, कार्तिक दास, अंसारी भाई, नागेशवर यादव, सजंय पांडेय, कारू पासवान, हाफिज जलाल, मुजाहिद अंसारी, असगर इमाम, गौरव नारायण देव, राजेंद्र यादव, साहबान अंसारी आदि उपस्थित थे.

ग्रामीणों की हुई बैठक

इधर, मुखिया के खिलाफ हमला के बाद बरजो के ग्रामीणों ने डॉ भाभा स्कूल के पास मैदान में अरविंद पासवान की अध्यक्षता में बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की. कहा कि घटना के बाद ग्रामीणों ने ही दो हमलावरों को पकड़ कर थाना प्रभारी को दिया. बावजूद इसके प्रभारी ने मुखिया के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की, जो गलत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >