लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य संपन्न हो जाने से पथ से होकर गुजरने वाले वाहनों के परिचालन में सहूलियत होगी. यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी. इस क्षेत्र के लोग लगातार इसकी मरम्मत की मांग कर रहे थे. शिलान्यास होने पर ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया. वहीं, विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है. समस्या की सूचना मिलते ही वह समाधान का प्रयास शुरू कर देते हैं.मौके पर जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष अमित महतो, मोतीलाल महतो, बैजनाथ महतो,सुरेश महतो, शक्ति महतो, शेखर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
