Giridih News :कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत

Giridih News :गावां प्रखंड के चिहुटियां में शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्री-श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई. यज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.

कलश यात्रा में ऋषि और राम लक्ष्मण व आदिवासी लोकनृत्य झांकी भी निकाली गयी. जानकारी दी गयी कि रात में प्रवचन दिया जायेगी. मौके पर अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, सचिव पप्पू चौधरी, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, निरंजन सिंह, उपेंद्र यादव, सुनील यादव, पवन यादव, धनंजय यादव, दुलेश्वर यादव, किशोर यादव, अशोक मिस्त्री, अनिल कुमार सहित ग्रामीण सक्रिय हैं.

कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ शुरू

देवरी प्रखंड अंतर्गत कांटीदिघी गांव के टोला लिलैया में शनिवार को सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह देवी एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान प्रारंभ हुआ. इसे लेकर आचार्य सुबोध उपाध्याय के नेतृत्व में यज्ञ समिति ने भव्य कलश यात्रा निकाली. लकड़गढ़ा महादेव मंदिर में यज्ञाचार्य ने अनुष्ठान पूर्वक कलश में जल भरवाये. यज्ञ कमेटी के सचिव अजय यादव ने बताया कि अनुष्ठान के दौरान प्रत्येक शाम मिथिला के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे. अनुष्ठान को सफल बनाने में अध्यक्ष लालू यादव, सचिव अजय यादव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उपाध्यक्ष उमेश हाजरा, उप सचिव अजय कुमार यादव, बच्चू यादव, प्रदीप यादव, टेकनारायण यादव, सुनील यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >