Giridih News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधार केंद्र अधिष्ठापन का मामला अधर में

Giridih News : 2025 में आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में लिया गया था प्रस्ताव, नतीजा सिफर

Giridih News : समशुल अंसारी, गिरिडीह. वैसे तो आधार कार्ड बनाने के लगभग सभी ब्लॉक में एक-एक आधार केंद्र संचालित है. इसके अलाव जिला मुख्यालय स्थित डाकघर व कुछ बैंक में भी आधार कार्ड बनाने का कार्य हो रहा है. हालांकि आधार कार्ड बनाने को ले हो रही परेशानियों को देखते हुए आधार निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आधार केंद्र अधिष्ठापन का प्रस्ताव लिया गया. हालांकि प्रस्ताव लिए करीब वर्ष होने को हैं, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर है. जानकारी के अनुसार 28.06.2025 को आधार निगरानी समिति की बैठक में समीक्षा के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में आधार केंद्र अधिष्ठापन का प्रस्ताव लिया गया था. इस प्रस्ताव के आलोक में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गिरिडीह ने अपने कार्यालय के पत्रांक 2656 दिनांक 08.10.2025 के तहत उपायुक्त को पत्र भेजकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद, बगोदर, डुमरी, देवरी, गांडेय, गावां, जमुआ, पीरटांड़, तिसरी, गिरिडीह एवं रेफरल अस्पताल डुमरी एवं राजधनवार में आधार केंद्र अधिष्ठापन का प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन छह माह बाद भी इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नजर नहीं आ रही है. अप्रूवल के लिए सीएससी प्रभारी (रांची) को भेजा गया है प्रस्ताव आधार सेंटर के जिला को-ऑर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि आधार निगरानी समिति की बैठक में प्रस्ताव के बाद सीएस द्वारा पत्र निर्गत कर आधार सेंटर के लिए स्थल चिह्नित कर पत्र दिया गया था. कहा कि सीएस के पत्र के आलोक में सीएससी प्रभारी (रांची) को अप्रूवल के लिए भेजा गया है. स्वीकृति के बाद आधार केंद्र अधिष्ठापन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >