Giridih News :मैट्रिक में 3047 व इंटर में 5027 परीक्षार्थी हुए शामिल

Giridih News :गिरिडीह जिले में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा तीसरे दिन गुरुवार को भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त हुई.

जानकारी के अनुसार मैट्रिक परीक्षा के 36 परीक्षा केंद्रों पर 3064 परीक्षार्थियों में से 3047 उपस्थित हुए, जबकि 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं, इंटर की 49 केंद्रों में 5043 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 5027 छात्र-छात्राएं परीक्षा में उपस्थित हुए. 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाये रखने के लिए सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. वहीं, उड़नदस्ता दल भी लगातार विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे.

डीसी ने मकतपुर हाई स्कूल स्थित केंद्र का किया निरीक्षण

जिले में आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर डीसी रामनिवास यादव ने मकतपुर हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया. उन्होंने केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं परीक्षा कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा अवधि में केंद्रों के आसपास सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया. किसी भी प्रकार की गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >