Giridih News :घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

Giridih News :देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-चकाई मुख्य सड़क पर सुखलजोरिया नदी (गम्हारडीह) के समीप सड़क किनारे बुधवार चार फरवरी को घायलावस्था में मिले गम्हारडीह गांव के संजय सिंह (50) की मौत शुक्रवार की शाम धनबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी.

उनका शव शनिवार की सुबह में शव गांव पहुंचा, तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. बताया गया कि संजय चार फरवरी की सुखलजोरिया नदी के समीप बेहोशी हालत में सड़क किनारे पड़े मिले थे. परिजन उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले गये, जहां लगातार इलाज के बावजूद शुक्रवार को उनकी स्थिति बिगड़ गयी और शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया.

लोगों ने बंधाया ढाढ़स

संजय की मौत हो जाने की सूचना पर जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, प्रमुख पति अजय राय, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, मुखिया धनेश्वर यादव, पूर्व मुखिया राजेन्द्र नारायण देव, अनिल चौधरी, कपिलदेव राय, सुखदेव हाजरा, उमेश प्रसाद राय आदि उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया. देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >