Giridih News :29 से शुरू होगा गोशाला मेला, एसडीएम ने तैयारीका लिया जायजा

Giridih News :एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते ने शनिवार को पचंबा स्थित श्री गोपाल गोशाला मेला आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने मेले के स्थान पर पहुंचकर घूम-घूमकर पूरी व्यवस्था का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व मेला समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस वर्ष गोशाला मेला 29 अक्तूबर से लगेगा.

बताया गया कि यह मेला पिछले वर्षों की तुलना में और भी वृहद और व्यापक स्तर का होगा, और इसे लेकर तैयारियां भी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं. एसडीएम ने मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात नियंत्रण और बिजली-पानी की उपलब्धता जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. उन्होंने मेला आयोजन समिति के लोगों से कहा कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

खरीदारों व दुकानदारों की सुविधा का रखें ध्यान

साथ ही मेला में आनेवाले दुकानदारों और खरीदारों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए. शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से गौशाला समिति के साथ समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम ने की. बैठक में मेला की तैयारियों, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. इस अवसर पर नगर निगम, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, नगर थाना, मुफस्सिल थाना एवं पचंबा थाना के प्रभारी भी उपस्थित थे. सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर मेला को सफल और सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए. मेला समिति से जुड़े पवन कंधवे ने बताया कि यह मेला इस वर्ष 128 वां आयोजन है और इसे भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए हर प्रकार की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मेला सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >