Giridih News : प्रतिनिधि, पीरटांड़. पीरटांड़ प्रखंड सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई. मौके पर आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था प्रमुख मुद्दा बनकर उभरी. सदस्यों ने आरोप लगाया कि निगरानी के लिए नियुक्त पर्यवेक्षिकाएं नियमित क्षेत्र निरीक्षण नहीं करतीं हैं और अधिकांश समय प्रखंड कार्यालय में ही रहती हैं. फलत: कई आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन मनमाने ढंग से हो रहा है. इस आलोक में अधिकारियों ने संबंधित पर्यवेक्षिकाओं को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. स्थानीय स्तर पर बालू की समस्या : बैठक में पीरटांड़ क्षेत्र से बालू धनबाद भेजे जाने का भी विरोध किया गया. सदस्यों ने कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर बालू की समस्या उत्पन्न हो रही है. इसके अलावा क्षेत्र में बढ़ते पेयजल संकट, विकास योजनाओं की प्रगति तथा अन्य जनसमस्याओं से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में प्रमुख सबिता टुडू, उपप्रमुख महेंद्र महतो, बीडीओ मनोज मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, केशव पाठक, बिरजू मरांडी, जोगेंद्र तिवारी, नवीन सिंह, भवानी देवी, रिंकी देवी, लइका तुरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे.
Giridih News : निरीक्षण को तैनात पर्यवेक्षिकाएं क्षेत्र भ्रमण नहीं करतीं
Giridih News : आंगनबाड़ी व बालू उठाव के मुद्दे पंस की बैठक में छाये
