Giridih News :डीसी ने किया इवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

Giridih News :जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित इवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया.

उन्होंने इवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की. इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. डीसी ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया. सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया.

सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था का लिया जायजा

इसके अलावा मासिक निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं आदि का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए. मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो, अग्निशमन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >