Giridih News :डीसी ने की जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Giridih News :समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय-सह-समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने विभागों के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों से संबंधित पूर्व में हुई बैठक में दिये गये दिशा-निर्देशों की समीक्षा की.

डीसी ने लंबित कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कोई भी मामला लंबित ना रहे इस पर विशेष ध्यान देने की बात कही. जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए किसी को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े. कहा कि अधिकारी स्वयं मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण करें. स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बनने वाले सीएचसी, पीएचसी हेल्थ सेंटर हेतु चिह्नित की जाने वाली जमीन मामलों को एक सप्ताह के पूरा करने की बात कही. इसके साथ ही आवश्यक आधारभूत संरचना का निर्माण सही समय पर हो.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

डीसी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचे. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया. बरसात में दिनों में खराब हुई सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द कराने तथा पुल-पुलिया के निर्माण के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. इसके साथ ही पचंबा फोरलेन को लेकर निर्माणाधीन सड़क की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु सख्त निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी स्मृता कुमारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >