Giridih News :गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सीमा पर शिफ्ट हुई नेताओं की गतिविधि

Giridih News :शहरी क्षेत्र के एक होटल में बैठक करने के आरोप में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी व उनके समर्थकों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज होने के बाद चुनावी राजनीति रविवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के सीमा पर शिफ्ट हो गयी.

जिला प्रशासन की कार्रवाई देख कई राजनीतिक दल के नेताओं ने गिरिडीह निगर निगम क्षेत्र से बाहर जाकर होटलों में बैठक की. शनिवार की शाम में कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ फुरकान अंसारी कांग्रेस समर्थित मेयर प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर विजिट करने गिरिडीह शहर पहुंच रहे थे. लेकिन, गिरिडीह के एक होटल में छापेमारी होने के बाद वे निगम क्षेत्र के बाहर ही रुक गये. शहर में उनका कार्यक्रम नहीं हो सका. स्थिति को देखते हुए कांग्रेस के समर्थक गिरिडीह-बेंगाबाद मार्ग पर स्थित होटल पहुंचे. डॉ फुरकान अंसारी ने समर्थकों होटल में बैठक की.

मंत्री ने निगम क्षेत्र के बाहर की बैठक

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ भी यही हुआ. उन्हें भी रविवार को गिरिडीह निगम क्षेत्र से बाहर जाकर बैठक करनी पड़ी. उन्होंने गिरिडीह-बेंगाबाद मार्ग पर ही स्थित दो अलग-अलग होटलों में बैठक की. हालांकि, ये दोनों बैठक गिरिडीह नगर निगम के एक मेयर प्रत्याशी के समर्थन में रखी गयी थी. इसके अलावे भी कुछ बैठकें गुपचुप तरीके से होती रही. रविवार को दिनभर गिरिडीह सीमा क्षेत्र पर चुनावी गतिविधियां तेज रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >