खौफनाक हत्या, हाथ-पैर अलग कर फेंके, धड़ मिट्टी में गाड़ा, ऑनर किलिंग का शक

झारखंड के बेंगाबाद में प्रेम प्रसंग के चलते 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या. शव के टुकड़े कर जलाने और गाड़ने का मामला, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया.

बेंगाबाद. प्रेम प्रसंग के चलते एक 16 साल के किशोर की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंका, गाड़ा और जलाया गया. बेंगाबाद पुलिस ने बताया कि किशोर के हाथ और पैर कटे हुए मिले, जबकि उसका धड़ मिट्टी में गाड़ दिया गया था. शव के कई हिस्से झुलसे हुए भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की गयी. किये जाने की आशंका है. शव करीब चार दिन पुराना बताया जा रहा है और उससे दुर्गंध आ रही थी.

घटना गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव की है. पुलिस शंका के आधार पर एक युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहन जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम की मदद भी ली जाएगी. फिलहाल, एक युवती और उसके माता-पिता से पूछताछ जारी है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया जायेगा. बताया जाता है कि गुरुवार दोपहर किशोर का शव मिलने की सूचना पर पुलिस को मिली. बेंगाबाद थाना के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और छानबीन के क्रम में शव के सभी हिस्सों को बरामद किया. मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आने के बाद पुलिस ने एक युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है.

साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की ली जायेगी मदद

एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, सीओ शफी आलम, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआइ विजय मंडल और एएसआइ बुद्धेश्वर सरदार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने क्षत-विक्षत शव के हिस्सों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार, हत्या पहाड़पुर में ही किये जाने की संभावना है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जायेगी.

परिजनों की खोजबीन और शव की बरामदगी

बिहार में जमुई जिले के बिचकोडवा थाना क्षेत्र के मोरियाडीह गांव निवासी मथुरा रविदास के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र मिथुन उर्फ कारू दास (16) पढ़ाई छोड़ चुका था. वह रविवार की सुबह घर से निकला था. शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. मोबाइल पर फोन किया गया, तो वह बंद मिला. इसके बाद परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे.

बताया जाता है कि किशोर का पहाड़पुर गांव में लगातार आना-जाना था. इसी वजह से परिजन उसकी तलाश करते हुए गुरुवार को घर से करीब छह किलोमीटर दूर गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव पहुंचे. वहां एक व्यक्ति के घर के बगल में खजूर के पेड़ के पास किशोर का कटा हुआ पैर मिला.

कुछ दूरी पर उसका कटा हुआ हाथ भी पड़ा था. आसपास खोजबीन करने पर मिट्टी में गाड़ा हुआ किशोर का धड़ बरामद हुआ. इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वे सदमे में हैं और अपने लाडले को खोने के गम से उबर नहीं पा रहे हैं. इसके बाद परिजनों ने बेंगाबाद थाना पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस की प्रारंभिक जांच और हिरासत में लिए गए लोग

पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है. हालांकि प्रेम संबंध को लेकर फिलहाल सटीक जानकारी सामने नहीं आयी है. परिजनों की शंका के आधार पर पुलिस ने एक युवती, उसके पिता और मां को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है. शव के कई हिस्सों के झुलसे होने से पुलिस हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश किये जाने की आशंका जता रही है. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रेम प्रसंग में ऑनर किलिंग की आशंका

पुलिस के अनुसार, शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे दुर्गंध आ रही थी. हाथ और पैर धड़ से कुछ दूरी पर मिले. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला ऑनर किलिंग से संबंधित प्रतीत हो रहा है. प्रेम प्रसंग में किशोर की हत्या किये जाने की आशंका है. शव के सभी हिस्सों को कब्जे में लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >