Giridih News :रजरप्पा की तरह हो कार्रवाई: मंदिर समिति

Giridih News :राज्य के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल झारखंडधाम में अतिक्रमण विकास कार्यों के लिए सबसे बड़ा रोड़ा बन गया है. इससे सड़कों का चौड़ीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाएं रुकी हुई हैं. मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अवैध निर्माण के कारण श्रद्धालुओं परेशानी हो रही है.

खासकर ट्रैफिक जाम और कपड़े बदलने (चेंजिंग रूम की कमी) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने पहले भी संकेत दिये हैं कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

मेला क्षेत्र में बने हैं दुकान व मकान

झारखंडधाम मेला क्षेत्र में अवैध दुकान और मकान अतिक्रमण कर बनाये गये हैं. मेला और मंदिर क्षेत्र को मुक्त करने के लिए हाईकोर्ट में मामला चल रहा है. सीओ सभी दुकानदारों को दुकान और मकान हटाने की नोटिस कई बार दे चुके हैं. अभी तक दुकानदारों में कोई डर नहीं था, लेकिन शक्तिपीठ रजरप्पा में जब से दुकान व मकान को हटाया गया, तब से झारखंडधाम के लोगों में डर है. मंदिर प्रबंधम समिति भी रजरप्पा की तरह झारखंडधाम को अतिक्रमणकारियों से मुक्ति दिलाये. समिति के सदस्य अधिकारियों से इसकी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >