प्रैक्टिकल के नाम पर 300 रुपये वसूलने का आरोप, छात्रों ने किया हंगामा

गिरिडीह के केके वर्मा कॉलेज में प्रैक्टिकल के नाम पर 300 रुपये वसूली का आरोप, छात्रों ने रसीद नहीं मिलने पर किया जमकर हंगामा। जानें पूरा मामला।

बेरगी स्थित केके वर्मा इवनिंग डिग्री कॉलेज में फीस वसूली को लेकर छात्रों का गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा. छात्रों और आजसू छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रैक्टिकल के नाम पर प्रत्येक छात्र से 300 रुपये लिए जाने का आरोप लगाया.

छात्रों का कहना है कि राशि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ली जा रही है, लेकिन भुगतान के बाद उन्हें रसीद नहीं दी जा रही है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि कॉलेज में जमा होने वाले सभी शुल्क की रसीद उपलब्ध करायी जाती है.

छात्रों ने लगाया आरोप

ऐसे में प्रैक्टिकल के नाम पर ली जा रही राशि की रसीद नहीं दिये जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. छात्रों ने आरोप लगाया कि अजय नामक व्यक्ति राशि की वसूली कर रहा है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है.

आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय यादव ने कहा कि फीस वसूली में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए. बिना रसीद राशि लिए जाने से छात्रों के बीच संशय की स्थिति है. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से राशि वसूली का स्पष्ट ब्योरा देने और भुगतान की विधिवत रसीद उपलब्ध कराने की मांग की.

विकास मद में लिए गये रुपये: प्रिंसिपल

इधर, कॉलेज के प्रिंसिपल किशोर वर्मा ने बताया कि विकास मद में रुपये लिए गये है. रशीद नहीं दिये जाने के सवाल पर कहा कि संबंधित कर्मी के व्यस्त रहने के कारण छात्रों को रशीद नहीं दिया जा सका है. छात्रों को रशीद उपलब्ध करा दी जायेगी. विकास मद की वसूली पर उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार का कोई निर्देश नहीं है. लेकिन, प्राइवेट कॉलेज में विकास मद में फीस लेने का प्रावधान है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >