पपरवाटांड़ स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित हुई. बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों की समीक्षा की गई.
एसपी ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान अपराध पर प्रभावी नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी, नियमित गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया गया.
एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्ती और निगरानी बढ़ाने के साथ आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना स्तर पर लगातार कार्रवाई करने और पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया.
बैठक में डीएसपी नीरज सिंह, डीएसपी आरके राणा, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेन्द्र कुमार समेत विभिन्न अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर, मुफ्फसिल, पंचंबा, बेंगाबाद, पीरटांड़, मधुबन, जमुआ और बगोदर समेत विभिन्न थाना प्रभारी भी बैठक में शामिल हुए.
