Giridih News : पंडरी में करंट से छह मवेशियों की मौत

Giridih News : फॉरवर्ड ब्लॉक ने की मुआवजे की मांग

Giridih News : गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी में गिरे हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आकर आधा दर्जन मवेशियों की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे पंडरी स्थित बहियार में बिजली के 11 हजार के तार गिरने से चपेट में आकर वहां चर रहे छह मवेशियों की मौत हो गयी. इसमें सीताराम यादव की एक भैंस (कीमत 45 हजार),धनराज प्रसाद यादव की एक भैंस (कीमत 45 हजार), कैलाश यादव की दो भैंस (कीमत 80 हजार), महेंद्र ठाकुर की एक भैंस (कीमत 45 हजार) एवं जोधन राणा का एक बछड़े(कीमत 15 हजार) की मौत हुई है. मामले को ले फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से भुक्तभोगियों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. कहा है कि विभाग अपने स्तर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कर नियमानुसार पीड़ित व्यक्तियों को मुआवजा दिलाने का कार्य करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >