Giridih News :हरिहरधाम मंदिर में हुए कई शादियां

Giridih News :अक्षय तृतीया के मौके पर सोमवार को बगोदर-हजारीबाग रोड स्थित हरिहरधाम मंदिर में पूजा के लिए लोगों की भीड़ जुटी. इस दौरान लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया. वहीं, दूसरी ओर मंदिर में शुभ मुहूर्त कई शादियां हुईं.

परिणय सूत्र में बंधने के बाद युगल जोड़ी ने भगवान शंकर और माता पार्वती से आशीर्वाद लिया. लोगों की भीड़ के कारण मंदिर परिसर में मेला सा नजारा रहा. वैसे तो हरिहरधाम मंदिर में शादी-विवाह ही रहता है. लेकिन, अगले चार माह में काफी लग्न हैं और इस दौरान मंदिर में काफी भीड़ रहेगी. मंदिर के पुजारी विजय पाठक ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर पूजा-अर्चना और विवाह के लिए सुबह से ही लोगों भीड़ जुटने लगी. इधर, बाल विवाह रोकने के लिए आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज की जांच के बाद ही विवाह की अनुमति दी गयी.

मंदिरों में पूजा के साथ विवाह की धूम

वैशाख माह की तीसरी सोमवारी व अक्षय तृतीया तिथि को लेकर सोमवार को मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ विवाह की धूम रही. देवपहाड़ी शिव मठ, लकड़गढ़ा महादेव मंदिर, बेलकुशी महादेव मंदिर सहित अन्य गांव में अवस्थित शिव मंदिर में कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. विवाह को लेकर मंदिरों में गहमा-गहमी रही.

बाजारों में खरीदारी को लेकर उमड़े लोग

इधर, विवाह मुहूर्त शुरू होने के साथ ही खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी. प्रखंड के चतरो व मंडरो व्यावसायिक मंडी में लोगों ने जमकर खरीदारी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >