Giridih News: ट्रक की टक्कर से स्काॅर्पियो पलटी, आधा दर्जन घायल

Giridih News: बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य सड़क पर धावाटांड मोड़ के पास सोमवार की सुबह एक ट्रक और स्काॅर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसके कारण स्काॅर्पियो सडक किनारे पलट गयी. वहीं, ट्रक एक पेड़ से टकराकर रुक गयी. घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

स्काॅर्पियो में सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन महिला-पुरुष और बच्चे घायल हो गये. चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के साथ झामुमो नेता मो सद्दाम व अब्दुल गनी टिंकू पहुंचे और घायलों को काफी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला. जेसीबी की मदद से स्काॅर्पियो को सीधा किया गया. सभी घायलों को एनएच एंबुलेंस से इलाज के लिए बेंगाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया. प्राथमिक इलाज के बाद सभी को सदर अस्पताल बेद दिया गया. सूचना मिलने पर बेंगाबाद पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.

रांची से लौट रहे थे चारपहिया सवार

बताया जाता है कि मधुपुर के रहने वाले एक परिवार के लोग शादी समारोह में रांची गये थे. शादी के बाद सोमवार की सुबह सभी वापस मधुपुर लौट रहे थे. इस दौरान धावाटांड मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी. इसमें स्काॅर्पियों में सवार मो मोइन अंसारी, मो गौश रजा, फरजाना खातून, राशिदा खातून, शाहिदा बीबी और मो कोनेन अंसारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी का इलाज गिरिडीह में कराया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद परिजन भी मधुपुर से गिरिडीह पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >