प्रोजेक्ट ‘अमृत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन’ के तहत संत निरंकारी मंडल राजधनवार सेवा दल के सदस्यों ने कटोनिया तालाब और उसके आसपास फैली गंदगी की सफाई की. इस दौरान दल के सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक वर्ष संत निरंकारी मिशन पूरे देश में सफाई अभियान चलाता है. मिशन का संदेश है कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक है. प्रोजेक्ट अमृत परियोजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि जल निकायों का संरक्षण, उसे स्वच्छ रखना तथा लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है. कहा कि जल है तो कल है, जल ही जीवन है. इसलिए सभी जल स्रोत तालाब हो या नदी, झरना हो या अन्य कई स्रोत हो उनको हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए. सदस्यों ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक रहने तथा जल बचाने का संदेश भी दिया. अभियान में संत निरंकारी मंडल राजधनवार ब्रांच के सोनी कुमारी, नितेश कुमार, मनोहर लाल विश्वकर्मा, राजेश अग्रवाल, अशोक पंडित, सतीश अग्रवाल, अजीत कुमार, नकुल राय, अर्चना देवी, कंचन अग्रवाल, मधु अग्रवाल, प्रीति कुमारी समेत अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
