Giridih News :सेवा परमो धर्म के आदर्श को साकार कर रहा है आरएसएस : राजकुमार मटाले

Giridih News :आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को शहर के होटल गार्डेन व्यू व सवेरा चित्र मंदिर परिसर में सेवा भावी बंधुओं व विभिन्न एनजीओ के साथ बैठक हुई. संघ के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राजकुमार मटाले व क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साहू की उपस्थिति रही.

श्री मटाले ने कहा कि आरएसएस अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा परमो धर्म के आदर्श को साकार कर रहा है. इसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना, सामाजिक समरसता को मजबूत करना, निस्वार्थ भाव से कार्य करना तथा आपदा की घड़ी में पीड़ितों की हरसंभव सहायता करना है. बैठक के बाद उन्होंने धरियाडीह में बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन किया.

बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने पर बल

केंद्र में उपस्थित बच्चों के बीच कॉपी, पुस्तक, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया. कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कारों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें. कार्यक्रम में मुकेश रंजन सिंह, मनीष कुमार, सतीश्वर सिन्हा, अमित कुमार, वार्ड पार्षद दीपक यादव, सुजीत भदानी, विजय लाल बरनवाल, विभाकर पांडेय, संजय कुमार, निरंजन कुमार, अनूप यादव आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >