Road Accident: गिरिडीह में दो अलग- अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत, आठ घायल

गिरिडीह में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 लोग घायल हो गये हैं. जबकि 1 की मौत हो गयी है. पहली घटना सतगांवा के मुख्य मार्ग की है. दूसरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र में घटी.

गिरिडीह : गिरिडीह में मंगलवार सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 1 की मौत हो गयी है. जबकि 8 लोग घायल है. फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहली घटना सतगांवा के मुख्य मार्ग पर स्थित मल्हेत के पास की है. जहां सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त गयी. इसमें 1 की मौत और तीन लोग घायल हो गये हैं. दूसरी घटना तिसरी थाना क्षेत्र की है. जहां एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में एक बच्चा समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गये.

सतगावां मुख्य मार्ग पर सवारी वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त

गिरिडीह के सतगावां मुख्य मार्ग पर स्थित मल्हेत के पास एक सवारी वाहन का अचानक फट गया. जिससे वह असंतुलित होकर बिजली का खंम्भा व रेलिंग से टकरा कर सड़क के नीचे आ गया. जिससे एक की मौत हो गयी है. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान 42 वर्षीय मनोज मुशहर पिता माहो मुशहर के रूप में हुई है. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. जानकारी के मुताबिक वाहन गावां थाना क्षेत्र से नवादा जा रही थी. इधर जैसे ही पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी मिली वह तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, घायलों को परिजन इलाज के बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गये.

वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी

दूसरी घटना जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में घटी. जहां एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में कार में सवार एक बच्चे समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया गया.

Also Read : Jharkhand News: गिरिडीह से अपहृत फार्मासिस्ट पवन कुमार सकुशल बरामद, अपराधियों ने मांगी थी 30 लाख फिरौती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >