Giridih News: भाकपा माले की बैठक में सदस्यता भर्ती व नवीनीकरण की समीक्षा

Giridih News: भाकपा माले देवरी प्रखंड कमेटी की बैठक मंगलवार को घसकरीडीह स्थित पार्टी कार्यालय में हुई. बैठक की अध्यक्षता सचिव मुस्तकीम अंसारी ने की. बैठक में सदस्यता भर्ती व नवीनीकरण कार्य की समीक्षा की गयी. समीक्षा में पाया गया कि सदस्यता भर्ती व नवीनीकरण लक्ष्य से काफी पीछे है.

लक्ष्य पूरा करने के लिए अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया. साथ ही पार्टी के ब्रांच कमेटी व लोकल कमेटी का सम्मेलन बीस मार्च तक पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया. अबुआ आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर आंदोलन करने की रणनीति बनाई गयी. बैठक के उपरांत एक दूसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली का उत्सव मनाया गया. बैठक में उसमान अंसारी, कुलदीप राय, अजय चौधरी, इसलाम अंसारी, मुमताज अंसारी, रघुनंदन राय, मतियुस टुडू, जाहो दास, बाली मेहतर, सुनील राय, भुवनेश्वर रजवार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >