Giridih News :लचर व्यवस्था के खिलाफ पावर सब स्टेशन में किया प्रदर्शन

Giridih News :सरिया क्षेत्र में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा. बार-बार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और अनियमित सप्लाई से परेशान उपभोक्ता पावर सब स्टेशन पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया.

उपभोक्ताओं का कहना था कि इस भीषण गर्मी में पिछले कई दिनों से इलाके में बिजली की स्थिति बेहद खराब है. ना तो निर्धारित समय पर बिजली मिल रही है और ना ही कोई ठोस सुधार दिख रहा है. गर्मी बढ़ने के साथ ही परेशानी और भी बढ़ गयी. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की. चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा.

जल्द समाधान का मिला आश्वासन

मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मियों ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि समस्या जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. सप्लाई सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं. मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील मंडल, जिम्मी चौरसिया, निरंजन देव शर्मा, असीम सामंतों, बिनोद मंडल, सूरजदेश पांडेय, पिंटू, आशु सलूजा समेत अन्य उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >