Giridih News :छेड़खानी के आरोपित की गिरफ्तारी की मांग को ले प्रदर्शन

Giridih News :भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को थाना गेट के पास धरना-प्रदर्शन किया. चिलचिलाती धूप के बावजूद महिला-पुरुष बड़ी संख्या में सुबह आठ बजे से धरना पर बैठे गये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे.

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा शौच के लिए खेत की ओर गयी थी. इसी दौरान जगसीमर गांव के इंद्रदेव यादव व नोनियातरी गांव के मुकेश साव ने उसके साथ छेड़खानी की. छात्रा के शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये. घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने भेलवाघाटी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन त्वरित कदम नहीं उठाये जाने से ग्रामीणों आक्रोशित हो गये.

गिरफ्तारी होने तक आंदोलन के चेतावनी

गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में ग्रामीणों ने थाना गेट के पास धरना दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि गिरफ्तारी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर जाकिर हुसैन अंसारी मुस्तकीम अंसारी सहजाद अंसारी जमाल अंसारी अख्तर अंसारी, अफजल अंसारी, सकूल अंसारी, आसमा बीबी, जैतुना खातून, सबीना बीबी आदि उपस्थित थे.

मुख्य आरोपित गिरफ्तार

इधर, ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए भेलवाघाटी थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित इंद्रदेव यादव को गुनियाथर ओपी क्षेत्र के कुलमुंगरी गांव से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, भेलवाघाटी पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. इस संबंध में भेलवाघाटी के थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी करने की मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित पक्ष के आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर छापेमारी को जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >