Giridih News :सड़क निर्माण में अनियमितता के खिलाफ धरना

Giridih News :खिजुरी मोड़ से थंभाचक मोड़ तक वाया केंदुआ, बस्तीकुरा, कुड़ियामो पथ के निर्माण में अनियमितता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई के साथ साथ फिर से सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों को धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. नेतृत्व राजू शर्मा कर रहे हैं.

धरना वन विभाग के नर्सरी के पास दिया जा रहा है. हालांकि, दूसरे दिन भी कोई अधिकारी धरनास्थल पर नहीं पहुंचे थे. धरना पर बैठे श्री शर्मा, झामुमो नेता उपेंद्र साव और माले नेता मुन्ना गुप्ता ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होगीं, तब तक धरना जारी रहेगा.

नयी तकनीक से हो रहा निर्माण

कार्यपालक अभियंता : इधर, आरइओ के कार्यपालक अभियंता सुरेश कुमार दास ने कहा कि खिजुरी रोड से बस्तीकुरा, वाया केंदुआ, पिपराटांड, थंभाचक 9.1 किमी सड़क की लागत 2.40 करोड़ रुपये हैं. इसकी निर्माण नयी तकनीक से हो रहा है. इसमें प्लास्टिक के ऊपर अलकतरा से मिले चिप्स को पेस्ट करना है. इसे सूखने के लिए कुछ घंटे चाहिए, तभी मजबूत सड़क बन पायेगी. यदि उसे तुरंत हाथों से उखाड़ा जायेगा, तो वह उखड़़ जायेगी. ऐसा ही कुछ उक्त सड़क में हुआ है, जिसे समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि यदि कुछ जगहों पर कोई अनियमितता बरती गयी है, तो संबंधित कनीय अभियंता को निर्देश दे दिया गया है कि संवेदक से सुधार करवायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >