प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी शुरू, पुलिस ने की होटलों की जांच

धानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 16 मई गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के पेशम में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गयी है.

गिरिडीह. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 16 मई गिरिडीह के बिरनी प्रखंड के पेशम में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद हो गयी है. प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व गिरिडीह जिले में आने वाले आईएएस व आईपीएस अधिकारियों के ठहरने आदि सुविधाओं को लेकर जायजा लिया जा रहा है. सोमवार को नगर, मुफस्सिल व पचंबा थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, श्याम किशोर महतो व नरेंद्र यादव समेत कई पुलिस पदाधिकारी शहर के विभिन्न होटलों में पहुंचे और वहां का का जायजा लिया. होटल की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >