कामेश्वर यादव के शहादत दिवस पर संकल्प सभा का आयोजन
बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि पार्टी के नेता रहे कामेश्वर यादव की लड़ाई को आगे बढ़ाने की जरूरत है. कहा कि आज मनरेगा की योजना बंद कर दी गयी. यह साजिश महानगरों में सस्ता मजदूर उपलब्ध करवाने के लिए किया गया.
कॉरपोरेट परिवारों को बेची जा रही जमीन
पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगर में मजदूरों के द्वारा हक की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर मजदूरों को जेल में डाल दिया गया. छत्तीसगढ़ में जंगलों को उजाड़कर गरीब आदिवासियों की जमीन कारपोरेट परिवारों को दी जा रही है. जिस मतदाता ने भाजपा को केंद्र में लाया, आज बीजेपी की सरकार में एसआइआर के नाम पर उनका नाम गायब किया जा रहा है. उन्होंने जल, जंगल, जमीन की सुरक्षा के लिए आंदोलन तेज करने की बात कही.
जमीन बचाने को ग्रामीणों की गोलबंदी जरूरी
राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि माले नेता रहे कामेश्वर यादव ने हक की लड़ाई में अपनी जान की कुर्बान कर दी. उन्हीं के पैतृक गांव खटौरी में मिलीभगत से रैयतों की 12 एकड़ से अधिक उपजाऊ भूमि को हिंडाल्को कंपनी को बेच दी गयी. हिंडाल्को के द्वारा लातेहार में वन भूमि पर कोयला खदान की लीज के बदले 12 एकड़ जमीन वन विभाग को सुपुर्द किया जाना है. इसके लिए गांव-गांव में बैठक कर ग्रामीणों को गोलबंद करना होगा, अन्यथा सरकार की मिलीभगत से किसानों की उपजाऊ जमीन कॉरेपोरेट कंपनियों को सौंप दी जाएगी.
इन्होंने की सहभागिता
कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी नेता रामकिशुन यादव ने की. मौके पर इनके अलावे पार्टी के जिला सचिव अशोक पासवान, जिप सदस्य उस्मान अंसारी, मीना दास, यशोदा देवी, बबीता देवी, मुस्तकीम अंसारी, अजय चौधरी, कैलाश पंडित, जाहो दास, सुरेंद्र सिंह, बालेश्वर यादव, महेंद्र यादव, प्रवीण यादव आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.