ताराटांड़ पंचायत सचिवालय में बुधवार को आय, जाति, आवासीय व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर शिविर लगाया गया. शिविर की अध्यक्षता मुखिया यशोदा देवी ने की.
मौके पर पंचायत सचिव नुनूलाल रविदास, राजस्व कर्मचारी पंचानंद राम के समक्ष आय, जाति व आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 110 व जन्म प्रमाण पत्र के लिए 30 आवेदन जमा हुए. इसमें कई आवेदन के आलोक में तत्काल प्रमाण पत्र भी निर्गत किया गया. मौके पर राजकुमार तुरी, सुधांशु अग्रवाल समेत कई मौजूद थे.
