Giridih News : बाइक चोरी के खिलाफ पचंबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Giridih News : छह मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Giridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम कसते हुए पचंबा थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जबकि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व पचंबा थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और उनकी निशानदेही पर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसके बाद बाइक चोरी के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को यह अहम सफलता हाथ लगी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तेलोडीह इलाके से चोरी की गई छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. बताया जा रहा है कि इस गिरोह का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जो छापेमारी के दौरान फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ के आधार पर लगातार अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है. सूत्रों का कहना है कि बाइक चोरी का यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलों को छिपाकर रखा जाता था. पुलिस अब बरामद बाइकों के वास्तविक मालिकों की पहचान में भी जुट गई है. मामले को लेकर पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है. उन्होंने बताया कि जांच अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा. पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >