Giridih News :प्रतिनिधि, गांडेय. धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बुधवार को आदि सेवा केंद्र चपरा में बेनिफिशियरी सैचुरेशन कैंप का आयोजन किया गया. हालांकि प्रचार-प्रसार के अभाव व प्रशासनिक व विभागीय पदाधिकारियों की अनुपस्थिति व स्टॉल की कमी के कारण ग्रामीणों की भीड़ नगण्य रही.
जानकारी के अनुसार धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत बुधवार को आदि सेवा केंद्र चपरा में 11 बजे बेनिफिशियरी सैचुरेशन कैंप की शुरुआत हुई. कैंप में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल के अलावा एक भी स्टॉल नजर नहीं आया. हालांकि जेएसएलपीएस, आपूर्ति विभाग एवं बाल संरक्षण विभाग के पदाधिकारी शिविर में मौजूद थे, लेकिन कुर्सी-टेबल के अभाव में सभी इधर-उधर घूमते नजर आये. अधिकांश विभाग के अधिकारी व कर्मचारी की अनुपस्थिति व स्टॉल की कमी के बीच शिविर में ग्रामीणों के भीड़ की स्थिति यह रही कि दोपहर ढाई बजे तक स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में महज 21 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई, जबकि 2 का आरआई एवं 5 का आभा कार्ड बनाया गया. शिविर में मुख्य रूप से बाल संरक्षण विभाग के सुबोध कुमार, पंचायत सचिव जयनारायण चौधरी, स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ आजाद अंसारी एएनएम रीना कुमारी, एमपीडब्ल्यू रमेश मुर्मू, एमएसडब्ल्यू मो. अल्ताफ हुसैन, ऋषि कुमार, जेएसएल पीएस से रामचंद्र चौधरी, पार्वती हांसदा, सुनीता टुडू, बीएफटी मो.आबिद आदि मौजूद थे.Giridih News : शिविर में दिखा महज स्वास्थ्य विभाग का स्टॉल
Giridih News : आदि सेवा केंद्र में शिविर के नाम पर हो रही खानापूर्ति, अधिकारी-कर्मचारी रहे नदारद
