Giridih News :सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

Giridih News :गांडेय-अहिल्यापुर मुख्य मार्ग पर तुरुकतप्पा मोड़ के पास शनिवार की रात को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया.

जानकारी के अनुसार ओझाडीह निवासी जिसू टुडू (24) अपने मित्र साइमन टुडू (23) के साथ बाइक से अहिल्यापुर जा रहा था. इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से से दोनों युवक घायल हो गये. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पुलिस वाहन से इलाज के लिए गांडेय सीएचसी पहुंचाया. गांडेय सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल जिसू टुडू को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया. हालांकि गिरिडीह ले जाने के क्रम में ही रास्ते में जिसू की मौत हो गयी. पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. इधर, जिसू की मौत की खबर मिलते ही मेदनीसारे के मुखिया दशरथ किस्कू, कर्रीबांक के उपमुखिया टुनटुन रवानी समेत अन्य मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

दो बाइकों में टक्कर, दो युवक घायल

नगर थाना क्षेत्र के मोहलीचुआं इलाके में रविवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद घटनास्थल पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को धनबाद रेफर कर दिया गया. घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह निवासी मो आलम और नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार निवासी दिलीप कुमार के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक काफी रफ्तार में थी. आमने-सामने टक्कर होने के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गये. हादसे की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >