स्कार्पियो की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, सड़क जाम

गांडेय थानांतर्गत देवनडीह गांव में शनिवार की रात एक स्कार्पियो के धक्के से देवनडीह गांव निवासी वासुदेव रवानी (55) की मौत हो गयी.

गिरिडीह. गांडेय थानांतर्गत देवनडीह गांव में शनिवार की रात एक स्कार्पियो के धक्के से देवनडीह गांव निवासी वासुदेव रवानी (55) की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक मौके से स्कार्पियो भगाने में सफल रहा. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए शव के साथ बैठकर सड़क जाम कर दी. गिरिडीह डीएसपी विनोद रवानी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटे के बाद जाम को हटाया. इसके बाद गांडेय पुलिस शव को जब्त कर गांडेय थाना ले आयी. रविवार की सुबह सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. विदित हो कि मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है. दोनों की शादी हो चुकी है. पुत्र मुंबई में काम करता है. सोमवार को देवनडीह उसके पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जायेगा. इधर, स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम और सीओ मनोज कुमार से मुलाकात की. पदाधिकारियों ने सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >