Giridih News :चहारदीवारी निर्माण को ले अधिकारियों ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Giridih News :तिसरी प्रखंड की गड़कुरा पंचायत के भुराई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जमीन पर चहारदीवारी निर्माण की योजना है. इसको लेकर अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण किया.

लेकिन एक समुदाय के लोगों ने यह कह कर काम रोक दिया जा रहा है कि उक्त जमीन पर उनका अधिकार है. कई वर्षों से जमीन का यह विवाद चल रहा है. इधर, एक बार फिर से विद्यालय की जमीन पर जिला परिषद द्वारा चहारदीवारी निर्माण का कार्य शुरू कराने की योजना है. इसको लेकर शनिवार को डीएसई मुकुल राज व तिसरी के सीओ अखिलेश प्रसाद विद्यालय पहुंचे और जमीन का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने जमीन से संबंधित कागजात की जांच की.

वर्षों से चल रहा जमीन विवाद

कहा कि विद्यालय की जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण करवाना है. कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है, इसलिए तहारदीवारी निर्माण के दौरान यहां पुलिस जवान की जरूरत पड़ेगी. डीएसई ने कहा कि जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जायेगी. उनके आदेशानुसार कार्रवाई की होगी. मौके पर राजस्व कर्मचारी अशोक कुमार दास, सोमेश, महादेव राय, संतोष यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >