Giridih News: बाल संसद व कन्या भारती के सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह

Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बंदखारो में नवनिर्वाचित बाल संसद के सांसदों, मंत्रियों एवं कन्या भारती के सांसदों और मंत्रियों को सामूहिक शपथ ग्रहण कराया गया.

शुक्रवार को बाल संसद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि वैजयंती देवी ने मां सरस्वती, ओम और भारत माता की चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्पित किए. प्रधानाचार्य अर्जुन आर्य की अध्यक्षता में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. मंत्रियों ने भी पद व गोपनीयता की शपथ ली. विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी. इसके बाद आतंकवाद के विरुद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे द्वंद के बारे में प्रधानाचार्य अर्जुन आर्य ने बच्चों को बताया. कहा कि भारतीय सैनिकों ने आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दिया है. सच्चे भारतियों को आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में खुलकर समर्थन देना चाहिए.

तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं

प्राधानाचार्य ने राम अवतार त्यागी की कविता पढ़कर लोगों में जोश भरक दिया. कहा- “तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं देश की धरती तुझे कुछ और भी दूं.” विद्यालय के भैया बहनों ने भी आतंकवाद के विरुद्ध सभी भारतीयों को कमर कस लेने के लिए प्रेरित किया. मौके पर गीता कुमारी वर्मा, रीना कुमारी, पुष्पा कुमारी, धीरज कुमार, देवंती कुमारी, योगेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार यादव सहित सभी संसद सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >