Giridih News :सकल जग तारिणी हे छठी माता, सभक शुभ कारिणी...

Giridih News :लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा गिरिडीह जिला श्रद्धा और उत्साह के माहौल में डूब गया है. रविवार की शाम खरना किया. जिले के लगभग सभी छठ घाट सज-धजकर तैयार हो चुके हैं. शहर से लेकर आसपास के इलाकों तक रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है.

खरना संपन्न, सजधज कर घाट तैयार, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पूरा गिरिडीह जिला श्रद्धा और उत्साह के माहौल में डूब गया है. रविवार की शाम खरना के बाद व्रतियों का निर्जला उपवास शुरू हुआ. जिले के लगभग सभी छठ घाट सज-धजकर तैयार हो चुके हैं. शहर से लेकर आसपास के इलाकों तक रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है. शहरी क्षेत्र के शिव शक्ति छठ घाट में इस बार लाइटिंग और सजावट का विशेष आकर्षण देखा जा रहा है. घाट की सुंदरता देखते ही बनती है और शाम ढलते ही पूरा इलाका रंगीन रोशनी में नहा जाता है. वहीं कई घाटों पर पूजा समितियों की ओर से भक्ति जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी की गयी है. सिहोडीह स्थित उसरी नया पुल छठ घाट में भी इस बार खास कार्यक्रम होगा. सोमवार की शाम से लेकर सुबह तक जागरण होगा. बनारस से आये कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे. इधर, घाटों के आसपास खाने-पीने और बच्चों के मनोरंजन के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं. जगह-जगह पर सामुदायिक सहयोग से साफ-सफाई, रोशनी और अस्थायी दुकानों की व्यवस्था की गयी है. वहीं, अरगाघाट में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. घाटों पर पुलिस बल, महिला जवान, वॉलंटियर्स और गोताखोरों की टीम को भी तैनात किया जायेगा

खरीदारी को लेकर दिनभर शहर में रही भीड़

शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए रविवार की सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ी. बाजारों में फलों, पूजा सामग्री, सूप-दौरा, नारियल, गन्ना और केले के थोक विक्रेताओं की दुकानें सजी रहीं. लोगों ने शाम तक खरीदारी की. शहर के बड़ा चौक, टावर चौक, काली बाड़ी चौक और मकतपुर में काफी भीड़ दिखी. वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस व स्वयंसेवक सक्रिय रहे. कई सामाजिक संगठनों ने फल के स्टॉल लगाये. यहां बाजारों की तुलना में कम दाम पर फल उपलब्ध कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >