Girdih News:22 से होगा नामांकन, तैयारी शुरू

Girdih News:जिले के छह विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा प्रशासनिक स्तर से भी आवश्यक तैयारी की जा रही है.

जिले के छह विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की तैयारी शुरू कर दी गयी है. राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के अलावा प्रशासनिक स्तर से भी आवश्यक तैयारी की जा रही है. छह विधानसभा सीटों के लिए अलग-अलग नामांकन केंद्र बनाये गये हैं. ये सभी केंद्र उन पदाधिकारियों के कार्यालयों में बनाया गया है, जिन्हें निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया गया है. गिरिडीह समाहरणालय परिसर के अंदर गांडेय व जमुआ के लिए नामांकन केंद्र बनाये गये हैं. जबकि, गिरिडीह एसडीओ के कार्यालय में गिरिडीह विधानसभा का नामांकन होगा. इन सभी नामांकन केंद्रों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जा रही है. समाहरणालय और एसडीओ कार्यालय के आसपास बांस-बल्ले से बैरिकेडिंग की जायेगी. बैरियर भी लगाये जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >