Giridih News: दूसरों को फंसाने के लिए रची बेटे के अपहरण की कहानी, पकड़ा गया तो, अपनी गर्दन पर चलाया चाकू

Giridih News: गांव के कुछ लोगों को फंसाने को लेकर अपने पुत्र के झूठे अपहरण की कहानी बनाकर थाना में मामला दर्ज कराने वाली महिला के पति ने पुलिस की गिरफ्तारी के भय से सोमवार को अपनी गर्दन पर चाकू चला लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

बता दें कि भंडारो निवासी धरम मंडल की पत्नी सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने बेटे देवकुमार मंडल (15) के अपहरण का आरोप गांव के ही तीन व्यक्तियों पर लगाया था. कहा था कि उक्त लोगों के साथ हमारा मुकदमा चल रहा है. 15 दिनों पूर्व हुए विवाद में उनलोगों ने देख लेने की धमकी दी थी. इसके बाद 5 मार्च को बेटा लापता हो गया.

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार किशोर को बरामद करने के प्रयास में लगी हुई थी. इसी दौरान पुलिस ने रविवार को किशोर को उस वक्त बरामद किया, जब वह एक बालू लदे ट्रैक्टर से डुमरी की ओर जा रहा था. पूछताछ में किशोर ने भी पहले तो अपहरण की झूठी कहानी बनाते हुए आरोपियों पर ही आरोप लगाया, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपने पिता, चाचा और मां के इस षडयंत्र में शामिल होने की बात बताई. बताया जाता है कि आज जब पुलिस उसके पिता धरम मंडल को पकड़ने उसके घर पहुंची तो उसने घर के अंदर अपनी गर्दन पर चाकू चला ली.

गांव के कुछ लोगों पर एक मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए रचा था षडयंत्र : एसडीपीओ

डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने कहा कि लड़के को सकुशल बरामद कर लिया गया गया है. शिकायत कर्ता ने अपने पति के साथ मिलकर गांव के ही कुछ लोगों पर एक मामले में समझौते का दबाव बनाने के लिए अपहरण का झूठा षडयंत्र रचा था. पुलिस जब शिकायतकर्ता के पति को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने घर के अंदर ही अपनी गर्दन पर चाकू चला ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >